सामूहिक अवकाश पर गए अधिकारी कर्मचारी विभागों में रहा कामकाज ठप्प

Friday, August 25, 2023 - 20:16
Updated: 3 years ago
0
सामूहिक अवकाश पर गए अधिकारी कर्मचारी विभागों में रहा कामकाज ठप्प

गुना। (आरएनआई) जिले के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर सामूहिक अवकाश पर रहे। अधिकारी- कर्मचारियों के सामूहिक रूप से अवकाश पर जाने से लगभग सभी शासकीय विभागों में आज दिनभर कामकाज ठप्प रहा। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की मानें तो इसमें जिले के करीब 17 से 18 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल होना था। लेकिन करीब 5 से 6 हजार अधिकारी-कर्मचारी इमरजेंसी सेवाओं जैंसे अस्पताल, नपा की सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था आदि में तैनात हैं। वही निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ सहित अन्य को भी अवकाश से मुक्त रखा गया है। ताकि आवश्यक कार्य प्रभावित न हों। संयुक्त मोर्चा लंबित मांगों को लेकर बीते 2 साल से आंदोलन कर रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मूलभुत मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐंसे में कर्मचारियों ने आज अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। सरकार यदि अब भी मांगे नहीं मानती है तो 10 सितंबर को भोपाल में प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भोपाल प्रदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश से लाखो अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।
प्रांतीय लिपिक कर्मचारी संघ भी रहा हड़ताल पर संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर आज एक दिवसीय अवकाश पर रहे विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ लिपिक वर्ग भी आज अवकाश पर रहा। जिससे कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। प्रांतीय लिपिक कर्मचारी संघ के तत्वाधान में वेतन विसंगति सहित कई मांगों के लेकर लिपिक वर्ग आज अवकाश पर रहकर प्रदर्शन में शामिल हुआ। इससे पूर्व कलेटर को सूचना भी दी गई।
कल आरोन में निकाली जाएगी अर्जी यात्रा इधर शासकीय सेवक सेतु जिला गुना के विकासखंड इकाई आरोन में रविवार 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सह पुरानी पेंशन बहाली अर्जी यात्रा निकाली जाएगी। शासकीय सेवक सेतु के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज ओझा ने बताया कि शिक्षा विभाग एवं मप्र शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ पुरानी पेंशन विहीन शासकीय सेवकों द्वारा उक्त दिनांक को अर्जी यात्रा निकाली जाएगी। जो जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू होकर मैन मार्केट गुलाब गंज होते हुए बस स्टैंड के पीछे  गायत्री मंदिर पहुंचकर मां गायत्री के चरणों में अर्जी लगाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User