सुलतानपुर: सामान्य प्रेक्षक द्वारा लो0स0सा0निर्वा0-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु मतदान केन्द्र का किया गया निरीक्षण

Monday, May 6, 2024 - 18:15
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: सामान्य प्रेक्षक द्वारा लो0स0सा0निर्वा0-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु मतदान केन्द्र का किया गया निरीक्षण

सुलतानपुर (आरएनआई) लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक रंजीत कुमार द्वारा मतदान केन्द्र- राजकीय इण्टर कालेज सुलतानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने जैसे- विद्युत, स्वच्छ पेयजल, रैम्प, टेन्ट, शौंचालय (महिला, पुरूष) वैरीकेडिंग, बूथों की संख्या का अंकन, मॉडल बूथ, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प, मेज, कुर्सी मच्छरदानी/मॉसकीटो क्वाइल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर किचेन, वेबकॉस्टिंग हेतु सॉकेट, शौंचालय, रैम्प आदि का भी अवलोकन किया, जो सही पाया गया।सामान्य प्रेक्षक द्वारा सम्बन्धित बीएलओ से मतदाता पर्ची के वितरण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता पर्ची का वितरण समय से कराना सुनिश्चित करें। सामान्य प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए दिशा निर्देश दिये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User