सात सीटों पर खिला 'कमल', दो पर दौड़ी 'साइकिल'
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी कीे कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मीरापुर सीट पर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा ने मुरादाबाद की कुंदरकी, कटेहरी और मझवां सीट पर बढ़त बना रखी है।
उत्तर प्रदेश (आरएनआई) मीरापुर उपचुनाव में रालोद की मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। मिथिलेश पाल को कुल 84304 वोट मिले हैं। उन्होंने 30796 वोटों के अंतर से सपा की सुंबुल राणा को मात दी है। सुंबुल को कुल 53508 वोट मिले हैं।
कटेहरी उपचुनाव में भाजपा के धर्मराज ने करीब 30 हजार मतों से जीत हासिल की है। धर्मराज निषाद को करीब 101751 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा की शोभावती वर्मा रहीं।
भाजपा के रामवीर सिंह ने 29वें राउंड में अपनी शानदार बढ़त कायम रखते हुए 1,61,558 वोट हासिल किए। सपा के मोहम्मद रिजवान को 23,535 वोट मिले हैं। इस राउंड तक रामवीर सिंह ने रिजवान को 1,38,023 वोटों से पछाड़ दिया है, जिससे भाजपा की जीत की राह और भी स्पष्ट होती जा रही है। यहां से सपा की वापसी नामुमकिन सी है।
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 27वें राउंड की गिनती में 1,51,840 वोटों के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को इस राउंड में 20,441 वोट मिले, जबकि बाकी उम्मीदवारों की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा और अन्य दलों के प्रत्याशियों को लगातार पीछे छोड़ते हुए यह साबित किया है कि भाजपा की जीत की ओर बढ़ते कदम रुकने वाले नहीं हैं।
मझवां उपचुनाव की मतगणना में आखिरी राउंड की गिनती पूर्ण हो गई है। भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य 4922 वोट से जीतीं। सुचिस्मिता मौर्य को 77737 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर सपा की डॉ ज्योति बिंद रहीं, उन्हें 72815 वोट मिले हैं। 34927 वोट हासिल कर बसपा के दीपू तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।
कुंदरकी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रामवीर सिंह ने ऐतिहासिक बढ़त बनाई है। 24वें राउंड तक हुई मतगणना के बाद भाजपा का जीत का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को इस बार हार का सामना करना पड़ता दिख रहा है। रामवीर सिंह ने अब तक 1,39,517 वोट हासिल किए हैं, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 16,752 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू 10,614 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिस को 5,490 वोट मिले हैं। इस चुनाव में बसपा के रफतउल्ला और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी बेहद कमजोर रहा।
सीएम योगी ने कहा कि जनता को अटूट विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में उनकी नीतियां और उनके निर्णय देश और समाज के लिए अनुकूल हैं। सीएम योगी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। पीएम मोदी ने सुरक्षा, सुशासन का समन्वय दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



