साइलेंट अटैक आते ही युवक ने रोकी बाइक, गिरा और हो गई मौत

Friday, April 7, 2023 - 23:31
Updated: 4 years ago
0
साइलेंट अटैक आते ही युवक ने रोकी बाइक, गिरा और हो गई मौत

गुना। साइलेंट अटैक से मौतों का सिलसिला अभी रुका नहीं है। आज सुबह साढ़े दस बजे चलती मोटर साइकिल पर एक हट्टे कट्टे युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की जानकारी सामने आई है।

सेंट्रल स्कूल के सामने नानाखेड़ी गुना निवासी 35 वर्षीय रामकृष्ण भार्गव वाटर प्यूरीफायर रिपेयरिंग का काम करते थे। आज सुबह कंप्लेंट आने पर वह किसी ग्राहक के यहां से रिपेयरिंग का काम निपटा कर लौट रहे थे। नई सड़क पर जैन भोजनालय के पास अचानक उन्होंने मोटरसाइकिल रोकी और गिर पड़े। 

उनके रिलेटिव राजेश शर्मा के मुताबिक इस दौरान आस पास के लोगों और राहगीरों ने जरा भी संवेदनशीलता नहीं दिखाई। रामकृष्ण आधा घंटे तक वहीं पड़े रहे। किसी परिचित ने रामकृष्ण के पिता ओम भार्गव को सूचना दी, वो वहां पहुंचे और अपने पुत्र को अकेले ही ऑटो में रखवा कर जिला अस्पताल ले गए। ओम भार्गव पशु चिकित्सालय स्थित मंदिर के पुजारी हैं।

जिला अस्पताल में भी उन्हें अव्यवस्था से दो-चार होना पड़ा। ओम खुद ही स्ट्रेचर लेकर आए और जैसे तैसे अपने लड़के को स्ट्रेचर पर रखा, थोड़ी देर बाद उन्हें पहचानने वाले दो कर्मचारी मदद को पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने रामकृष्ण की मौत की वजह हार्ट फैल (कार्डिएक अरेस्ट) होना बताया है। परिजनों के मुताबिक उसे पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User