राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मेडिकल कैंप का अवलोकन कर प्रभावितों से की बातचीत

Sunday, August 10, 2025 - 20:21
Updated: 1 year ago
0
राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मेडिकल कैंप का अवलोकन कर प्रभावितों से की बातचीत

फतेहपुर (आरएनआई) जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ललौली इंटर कालेज स्थित बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया। राज्यमंत्री ने 40 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री और किट का वितरण किया। 

राज्यमंत्री ने वहां स्थापित मेडिकल कैंप का भी अवलोकन किया। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर जहां उनकी समस्याएं सुनीं वहीं समस्याओं के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार खड़ी है। सभी सुविधाएं बाढ़ पीड़ितों को मुहैया कराई जा रही हैं। किसी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User