सांसद सिंधिया ने केदारनाश दर्शन प्रारंभ करने संदर्भित जिलाधीश को लिखा पत्र

Jul 9, 2025 - 14:44
Jul 9, 2025 - 14:53
 0  1.7k
सांसद सिंधिया ने केदारनाश दर्शन प्रारंभ करने संदर्भित जिलाधीश को लिखा पत्र

गुना (आरएनआई) आस्था के केंद्र क्षेत्र के प्रसिद्ध अति प्राचीन दर्शनीय धार्मिक स्थल केदारनाथ मंदिर को पिछले वर्ष से ही दर्शनार्थियों हेतु बंद कर दिया गया है।

ग़ौरतलब है कि जिस वजह से वन विभाग, प्रशासन द्वारा मंदिर प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है, वह कारण एक चट्टान है जो दुर्घटना का कारण बन सकती है। लेकिन यहाँ विचारणीय प्रश्न यह है कि क्या इस समस्या का कोई स्थाई समाधान किसी के पास नहीं है , क्या इस प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मनोरम स्थल को सदैव के लिये बंद कर दिया जाए , क्या जहाँ भी इस तरह दुर्घटना का अंदेशा हो वहाँ सभी दर्शनीय स्थलों को बंद कर देना उचित हल है।

एक और जहाँ हम प्राचीन धार्मिक स्थलों की खोज कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उपलब्ध मनोहारी दर्शनीय स्थलों पर तालाबंदी समझ से परे है। 

पवित्र श्रावण मास के प्रारंभ होने के पूर्व श्री सिंधिया के दौरे के वक़्त जैसे ही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं द्वारा इस समस्या के चलते मुझसे संपर्क किया गया, मेरे द्वारा तुरंत क्षेत्र के सांसद सिंधिया को समस्या से अवगत कराते हुए एक पत्र सौंपा गया।

क्षेत्रीय सांसद श्री सिंधिया द्वारा धर्म के प्रति अपनी अगाध आस्था के चलते जिलाधीश गुना को एक पत्र लिखा गया है जो कि केदारनाथ मंदिर से संदर्भित है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0