सांसद ने कैंप कार्यालय में सुनीं पीड़ितों की समस्याएं, अहमदाबाद के प्लेन हादसे पर जताया दुख

Saturday, June 14, 2025 - 19:43
Updated: 1 year ago
0
सांसद ने कैंप कार्यालय में सुनीं पीड़ितों की समस्याएं, अहमदाबाद के प्लेन हादसे पर जताया दुख

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने बिंदकी कस्बा स्थित कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को समस्या हल करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अहमदाबाद के प्लेन हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए दुख प्रकट किया और कहा कि मृतक के परिवारों की अधिकतम मदद होनी चाहिए।

नगर के ललौली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे लोगों की समस्याएं सुनी। देवमई ब्लॉक क्षेत्र के गंधरपी गांव के पूर्व प्रधान हरिशंकर उत्तम, शीलू उत्तम, शिवलखन सर्वेश सुंदर सुशील कुमार रमेश, राजेंद्र आदि ने गांव में रामलखन यादव के घर से पानी की टंकी तक सीसी सड़क बनवाए जाने की मांग किया। जाफरगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी मोहम्मद रफीक ने शिकायत किया कि गांव में ताजिया निकालने का रास्ता है लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने रास्ते में जबरन सीवर टैंक बना लिया है। नाली खरंजा का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। मलवां ब्लॉक क्षेत्र के महरहा गांव के जय सिंह यादव, अशोक कुमार पाल, नीरज यादव, इंद्रपाल वर्मा, जगरूप वर्मा, कमलेश्वर कुमार पाल आदि ने शिकायत किया कि बिंदकी मुरादीपुर मार्ग से खजुरिहा का पुरवा गांव तक 200 मीटर तक सड़क का डामरीकरण हुआ है। शेष मार्ग में डामरीकरण की मांग की गई। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को समस्याएं हल करने के लिए निर्देशित किया। सांसद ने अहमदाबाद के प्लेन हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनके पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक मदद दिए जाने की जाए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु, वरिष्ठ नेता गणेश वर्मा, सुशील दोषी पटेल, धर्मपाल सिंह पटेल, कमलेश वर्मा, अजीत सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User