दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत
फतेहपुर (आरएनआई) गाजीपुर थाना क्षेत्र के कसेरूआ में देर रात बारिश होने के दौरान दीवार ढह जाने से 33 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कसेरूआ गांव निवासी लाल सिंह की पत्नी राधा देवी खाना खाने के बाद अपने कमरे में बैठी थी। तभी तेज बारिश के दौरान अचानक दीवार ढह गयी। जिसके मलबे नीचे दब गयी। शोर शराबा सुनकर परिजन व आस पास के लोगों ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाया तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस बीच मलबे में दबे रहने के कारण महिला की मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

