सर्पदंश से आदिवासी महिला की मौत, शव वाहन न मिलने पर विधायक ने भेजी निजी एंबुलेंस

Jul 24, 2025 - 18:24
Jul 24, 2025 - 18:25
 0  54

गुना (आरएनआई) बमौरी क्षेत्र के ढीमरपुरा गाँव में 21 तारीख की रात्रि में गॉव की मीरा बाई सेहरिया को सर्प ने काट लिया था, मीरा बाई के पति ने क्षेत्रिय विधायक को फोन लगाकर समस्या बताई, विधायक श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से बात कर एंबुलेंस भिजवाकर पेशेंट को जिला चिकित्सालय में एडमिट करवाया, इलाज के दौरान मीराबाई की रात्रि में मौत हो गई, सुबह पीएम होने के बाद में पीड़ित परिवार को शासकीय शव वाहन नहीं मिला हॉस्पिटल से, परेशान होकर पीड़ित ने क्षेत्रीय विधायक ऋषि अग्रवाल को फोन किया  फोन पर अपनी समस्या बताई समस्या सुनते ही तुरंत क्षेत्रीय विधायक ने सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र रघुवंशी को फोन लगाकर कहा कि गरीब आदिवासी को शव वाहन उपलब्ध करवाया जाए। 

क्षेत्रीय विधायक ऋषि अग्रवाल  गुना से बाहर होने के कारण उन्होंने समाज सेवी  संजीव कुमार आर्य को फोन लगाकर कहा कि आप हॉस्पिटल जाकर पीड़ित व्यक्ति की मदद करें, संजीव कुमार आर्य ने तुरंत सिविल सर्जन जी से फोन पर बात की एंबुलेंस प्रभारी आनंद शर्मा जी से बात की एंबुलेंस ठेकेदार को भी फोन लगाया सिविल सर्जन जी का कहना था की एंबुलेंस ठेकेदार का 1 साल से पेमेंट नहीं हुआ है इसलिए वह 1महीने से अपनी गाड़ी नहीं भेज रहा है, इसके बाद एंबुलेंस प्रभारी आनंद शर्मा जी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि वह मेरे कहने पर गाड़ी नहीं भेजेगा इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों से आप बात करें  वही गाड़ी भिजवा सकते हैं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सिर्फ टालमटोल की गई किसी ने शव वाहन उपलब्ध नहीं करवाया, एंबुलेंस ठेकेदार ने कहा कि मेरा पेमेंट नहीं किया गया है इसलिए मैं एंबुलेंस नहीं भेज सकता हूं सिविल सर्जन को मैंने कई बार बोला है वह मेरा पेमेंट नहीं कर रहे हैं, जिला कलेक्टर महोदय को भी व्हाट्सएप पर समस्या से अवगत करवाया मगर कहीं से भी पीड़ित को मदद नहीं मिली।  इसके बाद बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने अपने स्वयं के खर्चे से प्राइवेट एंबुलेंस से मीराबाई के सबको उसके गांव तक भिजवाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0