सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पानीपत शहरी विधानसभा पहुंची

Sunday, December 17, 2023 - 10:09
0

पानीपत, (आरएनआई) सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पानीपत शहरी विधानसभा पहुंची। जहां लोगों द्वारा इसका जोरदार स्वागत किया गया। पानीपत के वार्ड 11 सिथित एक स्कूल में लोगो की समस्याएं सुनी और साथ साथ उनका समाधान भी करवाया गया । मोके पर पानीपत विधायक प्रमोद विज वार्ड पार्षद कोमल सैनी व सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी पहुचे । जहा उन्होंने मोके पर ही सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे जागरूक करवाया व लोगो को जो समस्याएं आ रही थी उनके कार्य करवाये ।

इस मौके पर विधायक व वार्ड पार्षद ने   बताया कि यह यात्रा पूरे भारत में निकाली जा रही है। यात्रा का मकसद है कि प्रदेश और केंद्र की सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उन सभी योजनाओं की जानकारी और लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार चाहती है कि सभी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 

उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से महिलाओं को उज्जवला कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथी विधवा पेंशन बुढ़ापा पेंशन फैमिली आईडी की समस्या या फिर बीपीएल कार्ड की समस्याओं का भी निवारण किया जा रहा है। प्रमोद विज ने बताया कि यह यात्रा देश के हर गांव और क्षेत्र में पहुंच रही है जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है यात्रा को हर जगह भरपूर जन समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग यात्रा में जुड़े क्योंकि यात्रा में प्राप्त शिकायतें और समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच रही है।

यह यात्रा आज पानीपत के वार्ड 11 सिथित अन्य वार्डो में पहुची इसके साथ ही यह यात्रा शहरी विधानसभा के सभी 19 वार्डो में जाकर लोगो की समस्याओं का समाधान करेगी। 

बाइट-- प्रमोद विज , पानीपत शहरी विधायक
बाइट-- कोमल सैनी , वार्ड पार्षद
बाइट-- अंजलि धीमान, स्थानीय निवासी
बाइट--दयानंद , स्थानीय निवासी
बाइट--पुष्पा ,पूजा , लाभार्थी
बाइट--सतीश धीमान
बाइट--दिनेश सैनी

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User