रोजगार मेले का आयोजन

Saturday, December 16, 2023 - 22:39
Updated: 3 years ago
0
रोजगार मेले का आयोजन
रोजगार मेले का आयोजन

गुना (आरएनआई) स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को रोजगार सृजन केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 

मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह दिखाते हुए अपनी भागीदारी दर्ज कराई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह प्रचार प्रमुख प्रमोद दुबे ने दीप प्रज्जवलन कर किया।  

कार्यक्रम में रोजगार केंद्र के एक वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी जयदीप ओझा ने दी। 

इस दौरान 50 युवाओं ने पंजीयन कराए। इन सभी को कई कंपनियों में रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। 

रोजगार मेले में पीटीएम जैसी बड़ी कंपनी ने अपनी सहभागिता दिखाई। इसके अलावा वित्तीय सलाहकार के 20, इलेक्ट्रीशियन के चार पद, वेल्डर के पांच पदों पर रजिस्ट्रेशन हुए। 

युवाओं को रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मेले में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में आभार सीए शुभम जैन ने माना।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User