सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को आमजन तक समयवद्ध, गुणवत्तापरक एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध

Monday, September 18, 2023 - 15:21
Updated: 3 years ago
0

सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान शाहजहांपुर। (आरएनआई) जिला विकास अधिकारी द्वारा बताया गया है कि  प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को आमजन तक समयवद्ध, गुणवत्तापरक एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस हेतु विभिन्न विभागों द्वारा सेवाओं / योजनाओं / परियोजनाओं का अनुश्रवण माननीय मुख्य मंत्री जी के स्तर से किये जाने हेतु विकसित मुख्य मंत्री कमाण्ड सेन्टर में सी०एम० डैशबोर्ड पर विभागीय पोर्टलों के इन्टीग्रेशन के माध्यम से विभागों द्वारा डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त डैशबोर्ड पर शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार चिन्हित फलैगशिप परियोजनाओं में जनपद के अधिकारियों द्वारा माह अगस्त 2023 में किये गये प्रदर्शन के आधार पर जनपद की मासिक रैंक 63 वीं प्राप्त हुई है, जो असन्तोषजनक है। उक्त मासिक रैंकिंग का परीक्षण एवं समीक्षा किये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 19.09.2023 को पूर्वान्ह 11.30 बजे विकास भवन सभागार में एक बैठक आहूत की गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User