सम्पूर्ण थाना दिवस में आईं किसानों की समस्याएं, अवैध कब्ज़ों से परेशान ग्रामीण

Saturday, September 13, 2025 - 20:27
Updated: 1 year ago
0
सम्पूर्ण थाना दिवस में आईं किसानों की समस्याएं, अवैध कब्ज़ों से परेशान ग्रामीण

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में इस बार राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। बड़ी संख्या में किसान अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और अवैध कब्ज़ों की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों पर दबंगों का कब्ज़ा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। इससे किसान बेहद परेशान हैं।

थाना दिवस पर अपराध निरीक्षक दिनेश शुक्ल, राजस्व अधिकारी तथा अन्य विभागीय कर्मचारी सुबह से ही फरियादियों की समस्याए सुनने के लिए बैठे लेकिन अपेक्षाकृत कम लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। आए हुए अधिकांश मामलों में भूमि विवाद, अवैध कब्ज़ा और खसरा-खतौनी की गड़बड़ियों से जुड़ी शिकायतें अधिक रहीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा और किसानों को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने मौके पर ही कुछ प्रकरणों का निस्तारण किया और राजस्व टीम को जाँच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस और प्रशासन को एक साथ बैठाकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि केवल आश्वासन से बात नहीं बनेगी, ज़मीन पर ठोस कार्रवाई ज़रूरी है। किसानों ने दोहराया कि जब तक दबंगों से अवैध कब्ज़े मुक्त नहीं होंगे, तब तक उनकी मुश्किलें कम नहीं होंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User