समस्याओं को लेकर एसई से की मुलाकात, बेहतर आपूर्ति संग उपभोक्ताओं को राहत की मांग

Monday, July 21, 2025 - 20:53
Updated: 1 year ago
0
समस्याओं को लेकर एसई से की मुलाकात, बेहतर आपूर्ति संग उपभोक्ताओं को राहत की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) असोथर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति गत दिनों से बाधित रहने से उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं के चलते भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ने नवागंतुक एसई अनिल वर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र में डबल ग्रुप की बिजली की मांग की। साथ ही इन दिनों जिले में बाधित चल रही आपूर्ति पर भी मंथन किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने एसई से वार्ता करते हुए कहा कि बीते करीब चार दिनों से असोथर उपकेंद्र से पोषित होने वाले फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। वहीं जिले भर में इन दिनों बिजली की आपूर्ति धड़ाम है जबकि बिजनेस प्लान के तहत करोड़ो रुपये की लागत से काम करवाया जा चुका है। इसके बावजूद जिले की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही। बताया कि कई स्थानों पर 33 हजार के हाईटेंशन लाइन के तारों के जर्जर होने से भी खासी परेशानियों का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। उन्होंने असोथर क्षेत्र में किसानों व उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों के बावत डबल ग्रुप की बिजली की मांग की। इतना ही नहीं असोथर जेई द्वारा उपभोक्ताओं के साथ किए जाने वाले दुर्वव्हार को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। जिस पर एसई ने जल्द ही असोथर क्षेत्र में डबल ग्रुप की आपूर्ति कराए जाने का प्रस्ताव बनाने का आश्वासन देते हुए जेई की जांच कर कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User