महिला व्यापार मंडल का गठन, सरिता बनीं जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी घोषित, सभी को दिलाई शपथ
फतेहपुर (आरएनआई) उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संबद्ध भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला प्रभारी चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता की संस्तुति पर महिला व्यापार मण्डल का गठन किया गया। महिला इकाई में संरक्षक सुनीता गुप्ता, जिलाध्यक्ष सरिता सोनकर, जिला महामंत्री संगीता त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अर्चना ओमर, उपाध्यक्ष गरिमा पाण्डेय, मंत्री सूरज कली, संगठन मंत्री सोनल गुप्ता, मीडिया प्रभारी गुड़िया को पुष्पहार पहनाकर मनोनीत किया।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने समस्त नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में संगठन का योगदान महत्वपूर्ण होगा। महिलाओं की समस्याओं के निवारण व उनके व्यापार की उन्नति प्रगति में संगठन की भूमिका स्मरणीय रहेगी। जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु समस्त महिला व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाकर संगठन को सशक्त बनाएं। नवनियुक्त महिला अध्यक्ष सरिता सोनकर ने पद की शपथ लेते कहा कि पूर्ण निष्ठा से सभी साथियों के साथ संगठन में महिलाओं के हितों एवं उनके मान सम्मान की रक्षा हेतु कार्य करने के लिए वचनवृद्ध रहेंगे। महिला व्यापार मण्डल के मनोनयन के अवसर पर संरक्षक महेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान, अभिषेक रायजादा, सेराज अहमद खान, अर्पित पाल, मनीष पटेल भी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



