सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल शुरू

Thursday, October 19, 2023 - 20:37
Updated: 3 years ago
0
सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल शुरू

सासनी- 19 अक्टूबर। कस्बा में सफाई कर्मचारी संघ के बैनरतले सफाई कर्मचारियों ने एक आवश्यक बैठक आहूत कर बच्चा पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद हडताल शुरू कर दी है।
गुरूवार को सफाई कर्मचारी संघर अध्यक्ष प्रदीप कुमार बाल्मीकी केे नेतृत्व में काम बंद हडताल कर रहे सफाई कर्मचारियों का अरोप था कि ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा उनकी किसी भी मांग को मंजूर नहीं किया गया है। ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष की हठधर्मी और मनमानी के कारण सफाई कर्मचारी काफी परेशानियों से गुजर रहे है। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जब तक निस्तारण नहीं किया जाता तब तक सफाई कर्मचारी कामबंद हडताल पर रहेंगे। इस दौरान शारदा देवी, गीता, कुलदीप, नीलम, चंद्रभान, चंद्रशेखर, रवि कुमार, ताराचंद, दीपक, दिनंश, हरीशंकर, मनोज, चंद्रभान आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User