सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार नीलगाय से टकराई, बहराइच में हादसा; सभी सुरक्षित
उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार सुबह समाजवादी पार्टी की विधायक इंद्राणी वर्मा की कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन विधायक समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
यह हादसा कैसरगंज क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर हुआ। श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट से विधायक इंद्राणी वर्मा रविवार सुबह कार से लखनऊ जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और चालक के संभलने से पहले ही कार उससे टकरा गई। वाहन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलने पर एक निजी स्कूल के प्रबंधक मशकूर हबीब ने विधायक के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कराई। इसके बाद इंद्राणी वर्मा अन्य लोगों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विधायक इंद्राणी वर्मा ने बताया कि सड़क पर अचानक नीलगाय आने से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)