सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार... जीत के लिए गड़बड़ी कर सकती है भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पंचायत चुनाव में जीत के लिए गड़बड़ी कर सकते हैं। जनता इन्हें सत्ता से हटाने के लिए तैयार है।

लखनऊ (आरएनआई) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। इन चुनाव में और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इन चुनाव में जीत के लिए गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे में इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। अखिलेश यादव शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






