सदस्य ने यूपी सिडको के कार्यों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से बात कर लिया फीडबैक, सुनीं समस्याएं

Monday, August 18, 2025 - 19:51
Updated: 1 year ago
0
सदस्य ने यूपी सिडको के कार्यों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से बात कर लिया फीडबैक, सुनीं समस्याएं

फतेहपुर (आरएनआई) राज्य सलाहकार समिति (प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना) के सदस्य अभिजीत भारती ने मलवां विकास खण्ड के ग्राम वाजिदपुर व ग्राम डगरैया में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत यूपी सिडको द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बात करते हुए कराए जा रहे कार्यों के बारे में फीडबैक लेते हुए उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही पीएमएजीवाई के अन्तर्गत शासकीय धन का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए अधिकतम अनुसूचित जाति को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नागरिकों के जीवन को सरल बनाने हेतु सरकार अथक प्रयास कर रही है तथा पर्याप्त धन भी दे रही है। हम सभी का दायित्व है कि संवेदनशीलता के साथ इस मुद्दे को समझते हुए अपने दायित्वों का निर्वाह करे। योजना के अन्तर्गत चल रहे आंगनबाड़ी तथा एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र के कार्यों को शीघ्र ही महत्तम गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) शालिनी, अवर अभियन्ता यूपी सिडको के अलावा अन्य उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User