सत्तन गुरु का तंज: “कल तक जिनकी औकात नहीं थी चने खाने की, आज गाड़ियों में घूम रहा है” — कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना
इंदौर (आरएनआई)। मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाज़ी का दौर तेज़ है। ताज़ा मामला सामने आया है सत्तन गुरु के बयान का, जिन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा तंज कसा है।
सत्तन गुरु ने कहा — “कल तक जिनकी औकात नहीं थी चने खाने की, आज वह गाड़ियों में घूम रहा है।”
यह बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अब राजनीति में सिद्धांतों की जगह दिखावे और पद की लालसा ने ले ली है।
गुरु सत्तन का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि “भाईसाहब कैलाश जी आए हैं, सुनिए फिर क्या बोले गुरु जी…” — इसके बाद उन्होंने यह तीखी टिप्पणी की, जिसे लोगों ने सीधे-सीधे कैलाश विजयवर्गीय पर तंज के रूप में लिया।
राजनीतिक गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग इसे पुराने गिले-शिकवे का इशारा बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रदेश की भाजपा राजनीति में अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं।
कैलाश विजयवर्गीय या भाजपा की ओर से फिलहाल इस टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी मौसम में इस तरह के बयान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



