सड़कों पर गड्ढों को लेकर शिवकुमार का पलटवार, बोले- दिल्ली भी अछूती नहीं

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि गड्ढों की समस्या केवल कर्नाटक की नहीं बल्कि पूरे देश की है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार इस समस्या को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी कारणों से भाजपा यह मुद्दा उठा रही है। 

Sep 23, 2025 - 11:58
 0  54
सड़कों पर गड्ढों को लेकर शिवकुमार का पलटवार, बोले- दिल्ली भी अछूती नहीं

बेंगलुरु (आरएनआई) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि गड्ढों की समस्या केवल उनके राज्य की नहीं, ब्लकि पूरे देश की है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शामिल है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल कर्नाटक को ही इस समस्या के लिए बदनाम करना उचित नहीं है। 

बंगलूरू के विकास मामलों के प्रभारी मंत्री शिवकुमार ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सड़कों की हालत सुधारे और वह इस पर काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह सत्ता में थी, तब उसने सड़कों की मरम्मत नहीं की और अब जब स्थानीय चुनाव नजदीक हैं, तो इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। 

शिवकुमार की यह टिप्पणी तब आई है, जब इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी मोहनदार पाई और बायोकॉन के प्रमुख किरण मजूमदार जैसे बंगलूरू के उद्योगपतियों ने सरकार से अपील की है कि वह सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए। दरअसल, ऑनलाइन ट्रैकिंग कंपनी ब्लैकबक ने बंगलूर के बेलंदूर स्थित अपने दफ्तर को खराब सड़क और यातायात समस्याओं के कारण वहां से हटाने का फैसला लिया है। 

कर्नाटक भाजपा ने घोषणा की है कि वह 24 सितंबर को राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रदर्शन करेगी, खासकर बंगलूरू की सड़कों को लेकर।

शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, हम बरसदा के बावजूद गड्ढे भर रहे हैं। हर दिन बंगलूरू में पांचों नगरपालिकाओं में करीब एक हजार गड्ढों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में दिल्ली गए थे और वहां की सड़कों को देखा। उन्होंने कहा, आप दिल्ली के पत्रकारों से पूछिए, प्रधानमंत्री के आवास तक जाने वाली सड़क पर कितने गड्ढे हैं?

शिवकुमार ने कहा, मैं बड़ी आईटी कंपनियों और अन्य को बताना चाहता हूं कि गड्ढों जैसी समस्याएं हर जगह है। हम अपना काम कर रहे हैं। यह समस्य केवल कर्नाटक की नहीं है। लेकिन हमारी जिम्मेदारी है और उसे निभा रहे हैं। उन्होंनेदोहराया कि केवल कर्नाटक को निशाना बनाना ठीक नहीं है। अगर भाजपा सरकार के समय सड़कों की मरम्मत हुई होती तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। उन्होंने कुछ नहीं किया। अब चुनाव आ रहे हैं, इसलिए वे विरोध कर रहे हैं। कोई बात नहीं, हम अपना दायित्व निभाएंगे।  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि वह और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 24 सितंबर को पटना में होने वाली पार्टी की बैठक में भाग लेने बिहार जाएंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक कल बिहार में है। मुख्यमंत्री आज शाम को निकल रहे हैं। बैठक पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मेजबानी में होगी, जिसमें हम हिस्सा लेंगे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.