सड़क हादसे में ननद और भाभी की मौत, एक की हालत गंभीर, गंगाजल लेने जा रही थीं दोनों
ट्रक की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस रोड पर मंगलवार सुबह आठ बजे तक भारी वाहन का परिचालन बंद है फिर भी ट्रक कैसे चल रहा था? यह जांच का विषय है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों पर कार्रवाई करे।
बांका (आरएनआई) बांका में भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गभीर है। घटना रविवार सुबह भागलपुर-हसडीहा मुख्य मार्ग पर स्थित कन्या मध्य विद्यालय पुनसिया बाजार के पास हुई। हादसे में दो महिला कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल बाइक चालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
दोनों मृत महिला झारखंड के गोड्डा जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र के मोतिया मांझी टोला के बुलो मांझी की पुत्री एवं पुत्रवधू थी। सावन के मौके पर वे गंगा जल लेने भागलपुर जा रही थीं ताकि जल लेकर बासुकीनाथ मंदिर में जलार्पण कर सकें। इसी दौरान मिर्जापुर मोड़ के समीप कन्या मध्य विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार के दिन बड़ी संख्या में कांवरिए गंगाजल लेने के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण खतरा बना रहता है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा साफ तौर पर निर्देश है कि शनिवार रात 10:00 बजे से मंगलवार की सुबह 8:00 तक भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग पर भारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिर किस परिस्थिति में पुलिस ने भारी वाहनों को रविवार के दिन प्रवेश दिया? यह जांच का विषय है। प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन सड़कों पर बेधड़क चल रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



