सटोरियों से 23 लाख रिश्वत,3 पुलिसवालों पर FIR

Tuesday, September 19, 2023 - 21:04
Updated: 3 years ago
0
सटोरियों से 23 लाख रिश्वत,3 पुलिसवालों पर FIR
सांकेतिक तस्वीरें।

ग्वालियर। (आरएनआई) ग्वालियर के सिरोल इलाके की पॉश टाउनशिप एमके सिटी के फ्लैट से पकड़े गए 15 सटोरियों से बड़ा खुलासा हुआ है। सटोरियों ने तीन पुलिस कर्मियों से सांठगांठ होने की बात कुबूली है। मोबाइल चेक करने पर एक पुलिस कर्मी के अकाउंट में 23 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन भी मिला है।

इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद गोला का मंदिर के एसआई मुकुल यादव, क्राइम ब्रांच के हेड कॉन्स्टेबल विकास तोमर, आरक्षक राहुल यादव के खिलाफ सिरोल में मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। तीनो पुलिस कर्मियों में से किसके खाते में 23 लाख रुपए ट्रांसफर किये है ये पड़ताल जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User