गुना में विकलांग की ट्रक दुर्घटना में घायल होने के बाद हुई इलाज के दौरान मौत

Oct 24, 2024 - 19:01
Oct 24, 2024 - 19:02
 0  9.1k

गुना (आरएनआई) विकलांगों ने  मौत से गुस्साए ओर मुआवजा की मांग को लेकर हनुमान चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए मृतक राकेश कुशवाहा की सहायता किए जाने की मांग पुलिस ओर प्रशासन के सामने रखी।

लगभग आधा घंटे तक चले जाम में चारो ओर ट्रैफिक जाम होकर सैकड़ों की तादात में वाहन फंस गए।

राकेश को मौत के बाद हनुमान चौराहे पर लगाए गए जाम में मृतक के परिजन विलाप करते हुए  विकलांग के परिजनों को नौकरी ओर एक करोड़ की राशि कि मांग कर रहे थे।

बता दे कि आज सुबह स्थानीय phe विभाग के सामने डंपर ने टक्कर मार दी थी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था,उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर किया,जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक राकेश की विकलांग पत्नी और एक 12 साल की बच्ची भी हैं। उसके परिवार की माली हालत खराब हैं।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0