सक्रिय कर्मचारी सेवा निवृत नही होत

Saturday, December 30, 2023 - 18:53
Updated: 3 years ago
0
सक्रिय कर्मचारी सेवा निवृत नही होत

गुना (आरएनआई) किसी भी क्षेत्र में किया गया कार्य व्यर्थ नहीं जाता, आप भी श्री भार्गव की कार्यप्रणाली से प्रेरणा लेकर कार्य करें भार्गव न केवल शिक्षा विभाग अपितु सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं, सेवानिवृत्ति के बाद भी निरंतर आगे बढ़े स्वस्थ रहें। सक्रिय कर्मचारी  कभी सेवा निवृत नही होते।

उपरोक्त अधिकार जिला परियोजना समन्वयक ऋषि कुमार शर्मा द्वारा आज माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी गुना में अनिल भार्गव की सेवानिवृत्ति के विदाई कार्यक्रम में व्यक्त किए।

माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी के प्रधान अध्यापक अनिल भार्गव का विदाई कार्यक्रम ऋषि शर्मा जिला परियोजना समन्वयक, सहायक संचालक राजेश गोयल, संकुल प्राचार्य एसपी नाना ,आशुतोष श्रीवास्तव बी ई ओ गुना,अशोक जोशी बी आर सी गुना , मुकेश भट्ट,राजेंद्र साहू की उपस्थिति में आज संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता एवं मां सरस्वती का पूजन किया गया। पूजन के उपरांत स्टाफ गण,कर्मचारी संघ के रामकृष्ण शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित पूर्व शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री भार्गव को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रशस्ति पत्र का वाचन लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोनिका रघुवंशी एवं आभार व्यक्त विधु त्रिवेदी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महेश राजपूत, श्रीमती संतोष विजयवर्गीय, चंद्रेश जैन, शहनाज कुरैशी,वंदना समाधिया,अतुल मथुर, राजेंद्र जैन, सचिन शर्मा, विपिन जैन,रजिया बेगम, रानी बेगम, पूनम कुशवाहा, रचना श्रीवास्तव, सीमा रघुवंशी, वंदना साहू, मधु धनिलिया, प्रिया कुमारी गोद, सपना मदावत सहित कर्मचारी नेता राजेश श्रीवास्तव, रामकृष्ण शर्मा,शरण सिंह चौहान, राजिक अहमद,एस एस परिहार,प्रमोद चौधरी, आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User