जीएफ कालेज में स्मार्टफोन वितरण किया गया

Saturday, December 30, 2023 - 17:54
Updated: 3 years ago
0
जीएफ कालेज में स्मार्टफोन वितरण किया गया

शाहजहाँपुर (आरएनआई) जी एफ़ कॉलेज में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक़ ने आज बीए के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन प्रदान किए।
प्राचार्य ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि परिश्रम और तकनीक का सहयोग ही सफलता है। दुनिया में वही देश प्रगति कर रहे हैं जो देश प्रेम, परिश्रम और तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत एक ऐसा देश है, जहाँ साक्षरता की दर अपेक्षाकृत कम है तथा ग्रामीण तथा शहरी आबादी के बीच का अंतराल काफी ज़्यादा है। ऐसे में तकनीकी प्रगति के लिए चुनौतियाँ काफी बड़ी है। इसी के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए पहल की है। 
इस वितरण समारोह में डॉ जमील अहमद, डॉ स्वप्निल यादव, डॉ सैयद साद, डॉ जुनेद अहमद, तस्लीम अहमद ख़ान का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ सैयद सुहेल अख़्तर नक़वी, डॉ अरशद अली, डॉ तजम्मुल हुसैन, डॉ रईस अहमद, सहित महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User