संदिग्ध हालात में तीन पशुओं की मौत, मवेशियों का इलाज जारी, पालकों को बड़ा नुकसान

Jun 22, 2025 - 18:59
Jun 22, 2025 - 19:14
 0  135
संदिग्ध हालात में तीन पशुओं की मौत, मवेशियों का इलाज जारी, पालकों को बड़ा नुकसान

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) तहसील क्षेत्र की दो अलग-अलग घटनाओं में पशुपालकों को बड़ा नुकसान हुआ है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अजमेरी पुरवा रेवाड़ी गांव में शनिवार की शाम खेतों से लौटते समय शिवकुमार पासवान की पांच भैंसों की हालत बिगड़ गई। दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन का इलाज चल रहा है। पशुपालक ने बताया कि इस घटना से उन्हें 1.3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ हैं। घटना की सूचना पर गोपालगंज से पशु चिकित्सक डॉ. मिलन और डॉ. अरुण यादव की टीम मौके पर पहुंची। पशुपालक ने बताया कि इस घटना से उन्हें 1.3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मृत पशुओं का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिससे मौत का सही कारण पता चल सकेगा। दूसरी घटना बिंदकी नगर के मोहल्ला मीरखपुर में हुई। कल्लू की चक्की के पास लगे लोहे के बिजली के खंभे में करंट आने से रमेश राजपूत की एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। नगर पालिका परिषद की टीम ने मृत गाय के शव को हटाया। मौके पर पुलिस के साथ बजरंग दल के हर्षित द्विवेदी, सभासद आनंद सोनकर, महेंद्र साहू और सभासद प्रतिनिधि राजू भी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का खंभा नाली में स्थित है, जिससे अक्सर करंट की समस्या होती है। जल्दी नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0