संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की मौत, पुत्र ने लू लगने से पिता की मौत का लगाया अनुमान

Saturday, June 14, 2025 - 19:52
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सांतोधरमपुर में दो दिन पूर्व घर से निकले 67 वर्षीय वृद्ध का शव ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। 

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरन बसई गांव निवासी स्व0 रामचरन का पुत्र राममनोहर लोधी दो दिन पूर्व अपने घर से निकला था। बताते हैं कि असोथर खागा बार्डर के पास अचानक गिर कर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का पुत्र मौजी लाल ने बताया कि उसके पिता की हो सकता है लू लगने से मौत हुयी हो। 
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User