लू लगने से युवक की मौत

Saturday, June 14, 2025 - 19:52
Updated: 1 year ago
0
लू लगने से युवक की मौत

फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियनपुरवा के पास लू लगने से 22 वर्षीय की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला निवासी स्व0 महावीर का पुत्र उमेश कुमार शुक्रवार की दोपहर किसी काम से गया था। तभी गडरियनपुरवा के समीप अचानक लू लग जाने से मौके पर ही गिरकर अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। तभी रास्ते में उसने दम तोड दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User