संदिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या, मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पडरी कयासपुर में संदिग्ध अवस्था में 25 वर्षीय ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। घटना के बाद से ससुरालीजन मौके से फरार है।
जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना मरका गांव पिडांस गांव निवासी राजू मिश्रा ने अपनी पुत्री खुशी की शादी 2023 में पडरी कयासपुर गांव निवासी जयदेव शुक्ला का पुत्र मोनू शुक्ला के साथ किया था। अपनी हैसियत के अनुसार अच्छा दान दहेज भी दिया था। बीती रात संदिग्ध अवस्था में खुशी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का भाई शिवाकान्त मिश्रा ने बताया कि शादी के छह महीने बाद से ससुराली उसकी बहन पर दहेज का दबाव बनाते हुए चार पहिया वाहन व दस लाख रूपये की मांग की कर रहे थे। उसने बताया कि उसकी बहन को ससुराली जन भूखा प्यासा रखते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने पहले उसकी बहन को मारापीटा बाद में हत्या करने के बाद आत्म हत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। वहीं घटना के बाद से ही ससुरालीजन मौके से फरार है। हालाकि मृतका के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



