संत रविदास ने भी हिंदुओ को एकत्रित करने का बीड़ा उठाया था : प्रांत सह संयोजक

Feb 10, 2024 - 16:36
Feb 10, 2024 - 16:36
 0  594
संत रविदास ने भी हिंदुओ को एकत्रित करने का बीड़ा उठाया था : प्रांत सह संयोजक

गुना (आरएनआई) म्याना प्रखंड में शनिवार को मढ़ी माता मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक का आयोजन किया गया प्रांत से अधिकारियों का मार्गदर्शन मिला।

 सर्वप्रथम जिला सह संयोजक सुनील शर्मा द्वारा आचार्य पद्धति के साथ बैठक की शुरुआत की गई परिचय करवाते हुए बताया की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के ऐतिहासिक आंदोलन किए जेसे बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, राम सेतू, श्री राम मंदिर के सफल आंदोलन किए बही विभाग मंत्री सुरेश भाईसाब द्वारा बताया की संगठन की रीति नीति और कार्य करने की योजना बताई।

 ग्राम खंड प्रखंड में अक्षत वितरण अभियान में लगे कार्यकर्ताओ को संगठित कर कार्य योजना बताई अंत में प्रांत सह संयोजक अवधेश भाईसाब द्वारा सभी का मार्गदर्शन करते हुए बताया की मीरा बाई के गुरु संत रविदास महाराज द्वार हिंदुओ को एकत्रित कर संगठित करने का बीड़ा उठाया।

 समाज से आग्रह किया की सभी जाति पंथ से उठकर समाज का कार्य करे अपने मान बिंदुओं की रक्षा करने का कार्य सभी हिंदू युवा करे बजरंग दल में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का कार्य हर गांव खंड प्रखंड के कार्यकर्ता करे।

अक्षत वितरण अभियान में समय देने वाले कार्यकर्ताओ का भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर मंगल भदौरिया, रंजीत पाल,सुनील यादव, हेमंत शर्मा,सुभम बना,मिथुन प्रजापति, अभिषेक खटीक के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0