संगठन के माध्यम से समाज हित सर्वोपरि- डॉ मुकेश श्रीवास्तव

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदधिकारियों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष डा इंद्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को इंदिरा नगर स्थित एक होटल में हुई। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज में तमाम महापुरुष पैदा हुए जिन्होंने समय समय पर देश और समाज को दिशा दी है।

Sunday, April 27, 2025 - 18:00
0
संगठन के माध्यम से समाज हित सर्वोपरि- डॉ मुकेश श्रीवास्तव

लखनऊ (आरएनआई) प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अपने संगठन और साथियों के सहयोग से कायस्थ समाज को हर दृष्टि से मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रहे हैं। कही न कही आज सामाजिक रूप से हमारा समाज उपेक्षित हो रहा है। अब राजनैतिक चेतना को संगठन जागृत करने का काम कर रहा है। आने वाले समय में अब कोई भी राजनीतिक दल हम कायस्थों को किनारे करने की चेष्टा नहीं कर सकता।

डॉ मुकेश ने आगे कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में महासभा का विस्तार हुआ है, आज 22 प्रदेशों में महासभा की इकाई कार्य कर रही है। बैठक को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा रमेश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी श्रीवास्तव एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्य संभाग संतोष निगम, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्यक्ष ऋतु खरे आदि ने संगठनात्मक बिंदुओं पर अपना विचार रखा। संचालन प्रदेश महामन्त्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम की घटना में मारे गए हिंदुओं के प्रति श्रद्धांजलि दिया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User