श्रीराम शोभायात्रा को लेकर अवधूत कपाली बाबा के संरक्षण में बैठक आयोजित

Thursday, January 18, 2024 - 18:54
Updated: 3 years ago
0
श्रीराम शोभायात्रा को लेकर अवधूत कपाली बाबा के संरक्षण में बैठक आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर कादीपुर के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत आगामी 21 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अवधूत कपाली बाबा ने कहा कि आज 500 वर्षों के बाद हमसबके लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन होगा कि इतने लम्बे संघर्षों के बाद अयोध्या में भगवान रामलला विराजमान होने जा रहे हैं।

हमसब लोग आगामी 21 जनवरी को शनिदेव महाकाल अवसान माता मन्दिर शाहगंज रोड रानीपुर कायस्थ कादीपुर से भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा कादीपुर नगर भ्रमण करते हुए मुस्तफाबाद सरैया, दोस्तपुर,कूम्ही,पलियादेवापुर, मुड़िलाडीह बाजार सूरापुर होते हुए बिजेथुआ महाबीरन धाम में विश्राम होगा।इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, भाजपा नेता सर्वेश कुमार सिंह, राजेश यादव कूम्ही, अनिल कुमार सिंह ,सिकन्दर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, पलिया देवापुर, बृजेश मिश्र,विजय गिरी, वेदप्रकाश पाठक, टिंकू सिंह,रामलखन चौहान, रामूबोलबम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User