श्री हनुमंता मंदिर में 30वें सार्वजनिक अखंड रामायण पारायण का शुभारंभ, श्रावण मास में माहभर होंगे धार्मिक आयोजन

Wednesday, July 29, 2026 - 13:52
Updated: 2 days ago
0
श्री हनुमंता मंदिर में 30वें सार्वजनिक अखंड रामायण पारायण का शुभारंभ, श्रावण मास में माहभर होंगे धार्मिक आयोजन

गुना(आरएनआई)नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमंता मंदिर पर श्रावण मास के पावन पर्व पर आज वुधवार 29 जुलाई से 26 अगस्त तक चलने वाली सार्वजनिक अखंड रामायण पारायण का विधिविधान से शुभारंभ हुआ। मंदिर में आयोजन का यह 30वां वर्ष है।

सुबह ब्राह्मण देव ने शुभ मुहूर्त में राम दरबार, बालकृष्ण लाल, अंजली लाल का अभिषेक व पूजन कर श्री रामायण पारायण का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन की रामायण का लाभ यजमान सतेन्द्र, आकाश राठौर ने लिया। समिति सदस्य आनंद व्यास, गौरव कुशवाह ने बताया कि रामायण पाठ का आयोजन प्रतिदिन के यजमानों के साथ किया जायेगा, दिन व रात में रामायण पाठ ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा जिनके नाम भी समिति द्वारा तय किए गए हैं ।

 पारायण के सभी 29 यजमान पूर्व से ही पंजिकृत हो चुकें है , पारायण का समापन 27 अगस्त गुरुवार को हवन शांति, पूर्णाहुति भण्डारा, ब्राह्मणों की बिदाई, भजन संध्या के साथ किया जायेगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User