शिवपुरी में इतिहास की बड़ी खोज, शाहजहां काल की दुर्लभ सोने के हत्थे वाली तलवार मिली

Wednesday, July 29, 2026 - 13:50
Updated: 2 days ago
0
शिवपुरी में इतिहास की बड़ी खोज, शाहजहां काल की दुर्लभ सोने के हत्थे वाली तलवार मिली

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इतिहास के पन्नों से जुड़ी एक बेहद रोमांचक और बड़ी खबर सामने आई है। जिले के करैरा इलाके में 'ज्ञान भारतम मिशन' के तहत पुरानी पांडुलिपियों और दस्तावेजों का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान सर्वे टीम के हाथ एक ऐसा खजाना लगा, जिसने इतिहासकारों को भी हैरान कर दिया। टीम को मुग़ल बादशाह शाहजहां के दौर की एक सोने के हत्थे वाली दुर्लभ तलवार मिली है, जिस पर फारसी भाषा में खास उकेर दर्ज है।

यह अनमोल तलवार करैरा किले के कमांडेंट रहे सैयद सालार के नौवीं पीढ़ी के वंशज और वकील इत्रत जैदी के पास संरक्षित परिवार के संग्रह से मिली है। पुरातत्वविदों का मानना है कि यह बची हुई बेहद दुर्लभ मुगलकालीन हथियारों की सूची में शुमार होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User