शिवपुरी स्वास्थ्य शिविर में सेवा कार्य के लिए रोटरी क्लब रॉयल सम्मानित
गुना (आरएनआई) शिवपुरी में आयोजित किए गए विशाल स्वास्थ एवं उपचार शिविर में सामाजिक संस्था रोटरी क्लब गुना रॉयल को सेवा, समर्पण और मानवीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है ।स्व माधवराव सिंधिया स्वास्थ मिशन,रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन एवं म प्र शासन के संयुक्त तत्वावधान में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आयोजित किए गए आठ दिवसीय शिविर के समापन समारोह के अवसर पर एमपीसीए के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया ने क्लब के उपप्रांतपाल अंकुर दुसाज एवं सत्र उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव को सम्मानित किया ।बता दें शिविर में पूरे देश से लगभग चार सौ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी वहीं सत्तर स्क्रीनिंग शिविर लगाकर चिन्हित मरीजों को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भेजकर उपचार कराया गया ।इस शिविर में लगभग दो लाख अस्सी हज़ार मरीजों का उपचार कराया गया वहीं लगभग साड़े तीन हजार मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। विशेष बात ये रही कि सर्वाधिक मरीजों के उपचार के हिसाब से इस शिविर को इंडिया बुक आफ़ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)