शिक्षाविद् की सातवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भावना दिव्यांग विद्यालय में हुआ कार्यक्रम, वितरित की पठन-पाठन सामग्री

Sunday, November 9, 2025 - 21:22
Updated: 12 months ago
0
शिक्षाविद् की सातवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भावना दिव्यांग विद्यालय में हुआ कार्यक्रम, वितरित की पठन-पाठन सामग्री

फतेहपुर (आरएनआई) महर्षि विद्या मंदिर की कमान संभालने वाले अनिल कुमार मिश्रा की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भावना दिव्यांग विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आचार्य रामनारायण ने स्वस्ति वाचन के साथ विधिवत पूजन अर्चन कराया। उपस्थित सभी गणमान्य व छात्रों ने पुण्यात्मा के लिए श्रद्धासुमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

आचार्य ने शिक्षाविद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रबंधक भावना श्रीवास्तव ने भी स्व0 मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी बच्चों को पठन-पाठन साम्रगी नमकीन, बिस्कुट, चाकलेट और फल वितरित किए। बच्चों के पढ़ने के लिए एक व्हाइट बोर्ड भी दान दिया। सभी बच्चे बहुत ही प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर उनकी धर्म पत्नी सिंधु प्रभा, पुत्र डॉ. दिव्यांश मिश्रा, पुत्री शिप्रा तिवारी, आशीष तिवारी, पुत्री डॉक्टर अंजलि मिश्रा, डॉक्टर विवेक शुक्ला, प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी, बेबो, मुदित, प्रारब्ध के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षाविद् को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। आजीवन उनके आदर्शों पर चलने व उनके गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User