शिक्षक के साथ की मारपीट अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग 

Monday, August 28, 2023 - 20:23
Updated: 3 years ago
0
शिक्षक के साथ की मारपीट अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग 
शिक्षक के साथ की मारपीट अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग 

राधौगढ़। (आरएनआई) विकास खंड के शिक्षक के साथ गांव के ही दबंगों द्वारा शासकीय ड्यूटी के समय मारपीट करने पर राधौगढ़ थाने में को गई रिपोर्ट पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने की अपराधियो को गिरफ्तारी की मांग ।
दिनांक 23 अगस्त को राधौगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भेसाना के प्राथमिक शिक्षक जब ग्राम पंचायत भवन में  अपने विद्यालय के छात्रों को पेयजल व्यवस्था हेतु पंप की मोटर को ठीक करवाने का आवेदन देने के लिय पीएचई के अधिकारी के पास गए थे उसी समय गांव के पूर्व सरपंच द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करते हुए गालियां देते हुए अपमानित किया शिक्षक द्वारा राधौगढ़ थाने पहुंचकर की गई रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक 0418 में धारा 353,323,294,506, तथा 34 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व तहसील अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के साथ की गई मारपीट की संघ के पदाधिकारी अनिल भार्गव प्रदेश संगठन मंत्री,रामकृष्ण शर्मा संभागीय उपाध्यक्ष,कमलेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष ,अनिल परमार जिला सचिव ,राजेश शर्मा,राजेश श्रीवास्तव आदि ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पुलिस अधीक्षक गुना से की है । 
उल्लेखनीय है कि आरोपियों पर पूर्व में भी प्रकरण क्रमांक 0313 दिनांक 11/07/22 तथा प्रकरण क्रमांक 0500 दिनांक 15/11/17  प्रकरण क्रमांक 001 दिनांक 03/01/23 से तथा प्रकरण क्रमांक 0208 दिनांक 30/04/23 से पूर्व से ही दर्ज हे । 
 कर्मचारी संघ ने आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की हे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User