रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम में व्यापारियों ने महिलाओं के राखी बांधी

Tuesday, August 29, 2023 - 12:20
0

1.

 शाहाबाद हरदोई । प्रतिध्वनि एक गूंज कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाहाबाद ईकाई ने एक मैरिज हॉल में रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में तहसील कर्मियों और व्यापारियों ने भाग लिया। इस मौके पर व्यापारियों ने महिला पुलिसकर्मियों और तहसील की महिला कर्मियों से अपने हाथ में रक्षा सूत्र बंधवाया। शासन द्वारा प्रतिध्वनि एक गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाहाबाद इकाई ने महुआ टोला स्थित रॉयल मैरिज हॉल में एक रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया । इस मौके पर उप जिलाधिकारी सुश्री पूनम भास्कर भी शामिल हुई। इस अवसर पर व्यापारियों ने महिला पुलिसकर्मियों और महिला राजस्व कर्मियों से अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बनवाया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। ठीक इसी तरह से बहनों ने रक्षा सूत्र बांधते हुए अपने व्यापारी भाइयों की दीर्घायु की कामना की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों के अतिरिक्त तहसील कर्मी, गणमान्य नागरिक और महिलाएं शामिल हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, छुन्ना खान, संजीव बांगा, विशाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगढ़ भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User