शिकार का शौक पड़ा महंगा, सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम रोजगार सहायक को बर्खास्त

Oct 1, 2024 - 12:20
Oct 1, 2024 - 12:20
 0  3.5k
शिकार का शौक पड़ा महंगा, सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम रोजगार सहायक को बर्खास्त

सतना (आरएनआई) मध्य प्रदेश के सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्राम रोजगार सहायक को शिकार का शौक करमा महंगा पड़ गया। दरअसल, सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम रोजगार सहायक को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया गया है। इसके खिलाफ वन विभाग द्वारा पीओआर के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

मझगवां जनपद पंचायत का मामला
बता दें कि मामला मझगवां जनपद पंचायत के बांका गांव का है, जहां ग्राम रोजगार सहायक अरूणेन्द्र सतनामी को सीईओ जिला पंचायत संजना जैन ने बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए, जिसे बीते 16 सितंबर को जेल भेजा गया था। जिसके खिलाफ वन्य जीवों के अवैध शिकार का आरोप था।

वन विभाग को मिली थी शिकायत
दरअसल, वन विभाग द्वारा अरूणेन्द्र सतनामी के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह वन्य जीवों का शिकार कर रहा है। जिसपर कार्रवाई करते हुए जांच टीम का गठन किया गया। जिसमें उसकी लिप्तता पाई गई, जिसपर कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया गया। इसकी जानकारी पर कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद सीईओ जिला पंचायत द्वारा उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0