शाहाबाद:बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दो गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल,बाइक और तमंचा बरामद
शाहाबाद हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के पाली रोड पर सफीपुर गौशाला के सामने और नगर पालिका के सामने से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह तीन बजे बाइक सवार पच्चीस पच्चीस हजार के इनामी दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी का मोबाइल,बाइक और तमंचा बरामद किया है।पुलिस उक्त मामले में रविवार को तीन शातिरों को चोरी के मोबाइल,नगदी और दो बाइक सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। 29 सितंबर को अखिलेश कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम सहोरा द्वारा थाना पुलिस को तहरीर दी गयी कि पाली शाहाबाद मार्ग पर गौशाला सफीपुर के निकट 03 मोटरसाइकिलों पर सवार 06 बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गये। प्रकरण के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।3 अक्तूबर को पीड़िता द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी कि 29 सितंबर को मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गये। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया व 3 अक्तूबर को ही सुरजीत यादव पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम केसरपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली द्वारा थाना पचदेवरा पर तहरीर दी गयी कि 29 सितंबर को थाना शाहाबाद पचदेवरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरिया के निकट 03 मोटरसाइकिलों पर सवार 06 बदमाश उसके भाई का मोबाइल छीनकर फरार हो गये। इस संबंध में थाना पचदेवरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा उपरोक्त घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम को गठित कर लगाया और वांछित की गिरफ्तारी हेतु 25000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था। जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को सुबह थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त अभियोगो से संबंधित फरार आरोपी राम लखन पुत्र नन्द राम निवासी ग्राम अकररा रसूलपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर और अंकित वर्मा पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम रूद्रपुर थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहांपुर थाना क्षेत्रांतर्गत पिपरिया रोड के आसपास घूम रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग शुरु की गई तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिसकों पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा स्वयं को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम रामलखन पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम अकररा रसूलपुर थाना कांठ जनपद शहाजहांपुर बताया गया व दूसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम अंकित वर्मा पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम रूद्रपुर थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहांपुर बताया गया। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त रामलखन पुत्र नन्दराम उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल हरदोई में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोबाइल (छिनैती से संबंधित) व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।रविवार को थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोगों से संबंधित 03 आरोपियों को छीने गये एक अदद मोबाइल फोन, 2500/- रुपये नगदी व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया जा चुका है। मुठभेड़ कर वांछितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद आनंद नारायन त्रिपाठी,उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल जगबहादुर, रामआसरे रिजर्व पुलिस लाइन,आरक्षी गुंजन गिल,नितिन तोमर,मनोज गौड,फैसल हुसैन शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

