महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय पर बाइक शोरूम मालिक की हत्या का आरोप, शादी में नाचने और अभिषेक से नजदीकी के कारण बढ़ा विवाद

अलीगढ़ में महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त पूजा शकुन पांडेय पर बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या का आरोप है। शादी में नाचने और अभिषेक से नजदीकी के चलते वे विवादों में रहीं। अभिषेक के परिवार का आरोप है कि पूजा ने उसे शादी नहीं करने दी और हमेशा अपने साथ रखना चाहती थी। पुलिस पूजा की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Oct 6, 2025 - 13:06
 0  162
महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय पर बाइक शोरूम मालिक की हत्या का आरोप, शादी में नाचने और अभिषेक से नजदीकी के कारण बढ़ा विवाद

अलीगढ़ (आरएनआई) महामंडलेश्वर की उपाधि गहन आध्यात्मिक साधना और त्याग के बाद ही प्राप्त होती है। इसका उद्देश्य समाज का मार्गदर्शन करना होता है। महामंडलेश्वर की उपाधि के साथ पूजा शकुन पांडेय नाम बदलकर अन्नपूर्णा भारती तो बन गई, लेकिन उसके कार्य इस पद की गरिमा अनुकूल नहीं दिखे।

महामंडेश्वर रहते हुए ही पूजा शकुन शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता के छोटे भाई आशीष गुप्ता की शादी में बालों में गजरा लगाकर नाची। आशीष का दावा है कि जो लहंगा उसने पहना था उसके लिए अभिषेक से 22 हजार रुपये लिए थे।

अभिषेक और पूजा के कपड़ों के रंग एक दूसरे मिलते थे। शादी में जिसने भी उसे नाचते देखा हैरान था। वो अभिषेक पर शादी करने का दबाव बनाती थी। अनबन होने पर धन हानि पहुंचाने का तो आभास था, लेकिन जन हानि हो जाएगी इसका किसी को अनुमान नहीं था।

बाइक शो रूम संचालक की हत्या में फरार मुख्य आरोपित का सुराग नहीं
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरा निवासी खैर के टीवीएस बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की बीती 26 सितंबर को बाइक सवार शूटरों ने खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की रिपोर्ट पूजा शकुन पांडेय, उसके पति अशोक पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस अशोक पांडेय और शूटर नीबरी मोड़ निवासी फजल व आसिफ को जेल भेज चुकी है। पूजा का अभी कहीं सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ गैर जमानंती वारंट भी जारी करा लिया है।

अभिषेक के छोटे भाई की शादी में एक जैसे कपड़ों में दिखे थे दोनों
अभिषेक गुप्ता की हत्या की असली वजह पूजा शकुन की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ सकेगी। वैसे, शूटरों ने तीन लाख रुपये में हत्या कराने का आरोप पूजा पर ही लगाया है। अभिषेक कई साल पूजा शकुन के आवास घर पर परिवार के सदस्य के रूप में रहा। घर वाले भी पूजा पर विश्वास करते थे। स्वजन चाहते थे अभिषेक पढ़कर नौकरी करे। इस लिए उन्होंने उसे पूजा के पास भेज दिया था। स्वजन ने भरोसा इस लिए किया क्योंकि गांव के दो युवकों की नौकरी लगी तो इसका श्रेय पूजा और उसके पिता को मिला।

अभिषेक के पिता मानते थे बहन, बांधती थी राखी
पूजा शकुन पांडेय को अभिषेक के पिता, बहन मानते थे। 2018 से ये रिश्ता और मजबूत हुआ। पूजा उन्हें राखी बांधने के अलावा अन्य रस्म भी निभाती थी। अभिषेक के भाई आशीष ने बताया कि पिता जी विदाई के रूप में 5100 रुपये देते थे। पूजा शकुन के मन में क्या चल रहा है ये कोई नहीं भांप पाया।

अभिषेक ने अपनी शादी नहीं की
सचिन ने बताया कि भाई को ऐसे मकड़ जाल में फंसा लिया कि उसने अपनी शादी नहीं की। पहले मेरी शादी हुई। मेरी शादी के लिए भाई ने अलीगढ़ से कपड़े खरीदे थे, तभी पूजा शकुन पांडेय ने भाई से रुपये लेकर खरीदे। महामंडलेश्वर होते हुए भी उसने शादी में जमकर डांस किया। ये सब हैरान करने वाला था। तभी से स्वजन को शक होने लगा था।

अभिषेक की हर लोकेशन का रहता था पता
आशीष ने बताया कि डेढ़ साल पहले अभिषेक पर अशोक पांडेय ने हमला किया था। उसका हाथ जख्मी कर दिया था। रात डेढ़ बजे अभिषेक ने फोन किया तो हम उसे लेकर आए। लेकिन पूजा शकुन ने भाई को फिर अलीगढ़ बुला लिया। वो अभिषेक को अपने साथ रखना चाहती थी। हर लोकेशन की उसे पता रहती थी।

छह-सात महीने पर खैर के शोरूम में मैंने अभिषेक के मोबाइल पर पूजा शकुन की चेट पढ़ी तो हैरान रह गया। उसके बाद शक और गहरा गया। अभिषेक उसने दूर रहने लगा तो उसे यह मंजूर नहीं था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.