शाहाबाद: घर से लापता रिश्ते के भाई बहन के पेड़ पर लटके मिले शव शहर में हड़कंप, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
शाहाबाद हरदोई। विवाह करने के लिए एक दिन पहले घर से लापता हुए रिश्ते के भाई बहन के दूसरे दिन पेंड से लटकते हुए शव पाये गये जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मृतकों के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला जोगी पुर नौसारा निवासी रंजीत सिंह ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर उसकी 16 वर्षीय भतीजी काजल पुत्री सुरेंदर को रवि उर्फ टाइगर उम्र 22 वर्ष सोमवार को शाम 6:00 बजे बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। रंजीत ने रिपोर्ट में लिखाया कि दोनों शादी करने के लिए भागे हैं। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे देवी दयाल डिग्री कॉलेज के पीछे बबुराई रोड पर एक सरकारी ट्यूबवेल के निकट बकैना के पेड़ से दोनों के लटकते हुए शव पाए गए। सुबह के वक्त जब किसान अपने खेतों पर निकले तो दोनों को लटकता हुआ शव देखकर दंग रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर दोनों के शवों की शिनाख्त का प्रयास किया। प्रेमी युगल के लटकने की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटना स्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लेकर साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों को सूचना दी गई और दोनों की शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई। शवों को वीडियो ग्राफी में नीचे उतरवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है और प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया वीडियो ग्राफी के अंतर्गत दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक युवक आठ भाई बहनों में सबसे बड़ा मृतक रवि उस टाइगर की 6 बहने हैं और दो भाई हैं।सभी 6 बहनों की शादी हो चुकी है। रवि भाई बहनों में सबसे बड़ा था। एक भाई उससे छोटा है। मृतका की तीन बहने हैं और दो भाई है। एक बहन की शादी हो चुकी है। मृतका सबसे छोटी बहन थी। युवक और किशोरी रिश्ते में भाई बहन मृतक रवि उर्फ टाइगर और काजल रिश्ते में भाई बहन है। मृतक रवि और मृतका काजल के पिता आपस में सजे चचेरे भाई हैं। जिससे दोनों का भाई बहन का करीबी रिश्ता होता है। दोनों के घरों पर पुलिस तैनात मृतकों के घरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का पुलिस इंतजार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

