शाहाबाद: सुरक्षा की दृष्टि से शराब की दुकानों का सीओ ने निरीक्षण किया

Thursday, March 14, 2024 - 09:01
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद: सुरक्षा की दृष्टि से शराब की दुकानों का सीओ ने निरीक्षण किया
शराब की दुकान का निरीक्षण करते क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा

शाहाबाद हरदोई। शराब की ओवर रेट बिक्री व अनियमितताओं की जांच के लिए बुधवार को सीओ ने शाहाबाद की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक देशी शराब की कैंटीन पर लोग अंग्रेजी शराब पीते पाए गए। सीओ ने बताया कि एसपी के निर्देशों पर यह जांच की गयी। अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने तथा शराब की दुकानों पर मिल रही ओवर रेट की शिकायतों के संबंध में यह जांच की गयी। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से भी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच के बाद शराब खरीदने वालों से भी पूछताछ की गयी, जिसमें किसी भी दुकान पर ओवर रेट की शिकायत नहीं पायी गई। सुरक्षा की दृष्टि से दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान देशी शराब की एक कैंटीन पर अंग्रेजी शराब पीते हुए कुछ लोग मिले। क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने सेल्समैनों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी है शराब बिक्री के बाद दुकानों के सामने भेद एकत्रित न करें। उन्होंने कहा अगर शराब पीकर कोई उत्पात मचा रहा है और हंगामा कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। क्षेत्राधिकारी ने कहा ज्यादा भीड़भाड़ एकत्रित करने की जरूरत नहीं है। अगर दुकान पर भीड़ एकत्रित पाई गई तो दंडात्मक कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान नफरत अफरातफरी का आलम रहा। शराब के शौकीन लोग दुकानों के आसपास से दूर भाग गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User