उत्तरदायित्व के प्रति निष्ठा को देखते हुए संगठन ने सौंपा उपाध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष का पद

Thursday, March 14, 2024 - 07:49
Updated: 3 years ago
0
उत्तरदायित्व के प्रति निष्ठा को देखते हुए संगठन ने सौंपा उपाध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष का पद

जौनपुर। जनपद के जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले शिक्षक राम बहादुर सिंह प्रधानाध्यापक मोजरा जलालपुर को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ 1160,ने पहले प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया अब उनके कार्यो की लगन को देखते हुए जिला जौनपुर का जिलाध्यक्ष नामित किया है। कहा जाता है कि राम बहादुर सिंह अपने उत्तरदायित्व के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हैं। जहां वे मोजरा प्राथमिक विद्यालय पर एक शिक्षक के तौर पर कुशल मार्गदर्शक की तरफ भूमिका का निर्वाह छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए करते हैं वहीं अपने जिले के शिक्षकों के हित में आवाज उठाने में कभी पीछे नहीं रहते। उनके इसी व्यवहार को देखकर ही शिक्षक संघ ने उन्हें जिलाध्यक्ष नामित करते हुए पूरे जिले की कार्यकारिणी का गठन करने का निदेश दिया है और इस की सुचना बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर को सुचित कर दिया है।उनको चाहने वालों में आशा की नयी किरण का संचार हो गया है। शुभाशीष और बधाई देने वालों का कहना है कि अब हमारी आवाज उठाने वाला कोई साथी मिल गया है जो हमारी समस्याओं का समाधान कराने में सहयोगी होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User