शाहाबाद: पाइप में उतरे करेंट से चिपक कर बालक की दर्दनाक मौत, घर का इकलौता चिराग था लकी
शाहाबाद हरदोई। मोमोस खाकर वापस लौट रहा एक 12 वर्षीय बालक पाइप में उतरे करंट की चपेट में आ गया जिससे चिपक कर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बालक के चाचा छोटू निवासी बाजार शंभा ने बताया गुरुवार की रात लगभग 8:00 बजे उसका 12 वर्षीय भतीजा लकी पुत्र पप्पू घर से ₹100 लेकर मोमोस खाने के लिए बासित नगर मार्ग स्थित मोमोस विक्रेता के पास गया था। बताया मोमोस खाकर वापस आ रहा था। मोबाइल रिपेयर बसंत गुप्ता की दुकान के आगे पड़ी टीन के नीचे बच्चों के साथ खेलने लगा। इसी दौरान उसने टीन का पाइप पकड़ लिया। पाइप को पकड़ते ही लकी उसमें चिपक गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। इधर लकी के परिजन उसे ढूंढ कर जब परेशान हो गए तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी बच्चे को आसपास ढूंढने का प्रयास करने लगी। इसी बीच बाइक से जा रहे हैं मृतक के चाचा छोटू ने लकी को बसंत की दुकान के सामने टीन के नीचे पड़ा देखा, तो उसे उठाने लगा। उठते ही छोटू के करंट लगा जिससे लोग समझ गए कि करंट लगने से लकी चिपक गया। तुरंत पावर हाउस को सूचना देकर ब्रेकडाउन लिया गया और बालक को तत्काल सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक अपने मां-बाप का अकेला बेटा था। मृतक का पिता पप्पू अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में नौकरी करता है। लकी अपने आप प्रकाश के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)