शासन की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही हाट रोड पर जारी

Wednesday, January 17, 2024 - 18:06
Updated: 3 years ago
0
शासन की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही हाट रोड पर जारी

गुना (आरएनआई) प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही हाट रोड पर जारी है। शहर तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा एवं नगर पालिका सीएमओ तेजसिंह यादव के द्वारा पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से चलाई रही है इस अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही से नाली से बाहर सड़क पर पक्के निर्माण को करके सड़क में अवरोध को हटाने के बाद एकदम चौड़ी नजर आने लगी है।

पूर्व में चिह्नित किए गए अतिक्रमण को दुकानदारो से स्वयं भी हटा लेने की अपील के बाद आज जेसीबी से भी अतिक्रमण अमला हटा रहे हैं। अतिक्रमण मुहिम से शहर की गलियों सड़कों से अतिक्रमण हटाए जा रहा हैं।

इसकी वजह से अब आवागमन की सुविधा भी सुलभ होते जा रही है, शहर तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में लगातार अतिक्रमण विरोधी मूहीम आगे भी जारी रहेगी। व्यापारी लोग अतिक्रमण न करे और अतिक्रमण स्वयं ही हटा ले।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User