शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोसीपुरा (बांसखेड़ी) की छात्राओं से होती हैं छेड़खानी, वीडियो वायरल

Sunday, December 28, 2025 - 21:50
Updated: 10 months ago
0

गुना (आरएनआई) इस वीडियो में छत पर दिखाईं दे रहे लफंगे सरकारी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ और उन पर फब्तियां कसने के इरादे से चढ़े हैं। ये रोज रोज का किस्सा है। जिससे स्कूल स्टाफ और छात्राएं परेशान हैं। गुना शहर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोसीपुरा (बांसखेड़ी) जो रेलवे फाटक के पास स्थित है, वहां की छत के ऐसे वीडियो कोई भी शूट कर सकता है। 

दरअसल, स्कूल भवन से सटे रैन बसेरा की स्थिति जर्जर है उसके दरवाजे टूटे हुए हैं। जिसमें रात को नशेड़ियों की महफिल सजती है और दिन में जब रैन बसेरा से सटे मिडिल स्कूल में कक्षाएं लगती हैं तो लफंगे रैन बसेरा की सीढ़ियों से छत पर पहुंचकर स्कूल की छत पर पहुंच जाते हैं और स्कूली छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं। जब स्टाफ टोकटाकी करता है तो वो भाग जाते हैं। बुराई के डर से शिक्षक और बदनामी के डर से स्कूल की छात्राएं शिकायत करने से कतराती हैं। 

कुछ छात्राओं ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि कई बार लफंगे आते जाते में पीछा भी करते हैं और गंदे कॉमेंट्स करते है। स्कूल के सामने भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्कूल में ही बीएलओ भी उपस्थित रहते हैं जिनसे संपर्क करने वार्ड के वोटरों का आना जाना लगा रहता है इस कारण स्कूल का मेन गेट खुला रहता है, तो रेस्ट में क्लास रूम के अंदर तक घुस आते हैं। कई बार असामाजिक तत्व शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं।

स्कूल के आसपास पान, तंबाखू, बीड़ी सिगरेट भी आसानी से गुमटियों और दुकानों पर मिल जाते हैं। जबकि सीओटीपीए एक्ट 2003 की धारा 6 (बी) के तहत स्कूल कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User