शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय गुना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद बस्ती बूढ़े बालाजी में सप्त दिवसीय विशेष शिविर

Monday, March 20, 2023 - 17:56
Updated: 4 years ago
0
शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय गुना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद बस्ती बूढ़े बालाजी में सप्त दिवसीय विशेष शिविर

गुना। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रातः योगाभ्यास करने के पश्चात बूढ़े बालाजी बस्ती में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी-बेटे समानता, राष्ट्रीय एकता नशा मुक्ति का संदेश, छात्राओं द्वारा दिया गया। बूढ़े बालाजी में सेवानिवृत्त श्री नारायण लाल रजक के घर में स्थित बगीचे का छात्राओं ने भ्रमण किया श्री रजक ने छात्राओं को विभिन्न औषधीय पौधों तथा उनके उपयोग एवं योग प्राणायाम से स्वस्थ रहने के उपाय बताएं तत्पश्चात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया इसी बीच अचानक एक बैल शिव मंदिर के पीछे स्थित एक घर  के सामने गहरी नाली में गिर गया सर्वप्रथम स्वयंसेवी छात्राओं ने देखा और दौड़ कर उसे बचाने का प्रयास किया प्राचार्य डॉ विनीता जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम पारीक ने तुरंत आसपास के लोगों से रस्सी लाकर उसको बचाने की अपील की तुरंत बहुत से युवाओं ने छात्राओं के साथ मिलकर बैल  को बाहर सुरक्षित निकाल लिया प्राचार्य ने सभी युवाओं एवं छात्राओं को एक जीव की रक्षा करने के लिए धन्यवाद दिया। शिविर में बौद्धिक सत्र में श्री विष्णु झा एडवोकेट एवं ईपटा कलाकार द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से सहकार्य और संस्कार दोनों सीखते हैं एनएसएस द्वारा समाज सेवा करके पूरे देश में समुद्र की गहराइयों से आसमान तक का सफर कर सकते हैं रासेयो के शिविर के प्रवर्तक सम्माननीय श्री सुब्बाराव जी के साथ के अनुभव सुनाए ।संवाद कौशल के तरीके बताकर रासेयो की परियोजना गतिविधियां संपन्न करने के तरीके भी बताए। श्रीमती नेहा दहिया नर्सिंग ऑफिसर स्वास्थ्य विभाग गुना ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा उपचार के तरीके फर्स्ट एड बॉक्स तैयार करने तथा अप्रत्यक्ष रूप से उपचार करना सिखाया। समाज सेवी श्रीमती रिखी शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रास्ते से ठोकर लगने वाले पत्थर को उठाकर जो एक तरफ रख दें वह स्वयंसेवक है प्राचार्य डॉ विनीता जैन ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया एवं डॉ पूनम पारीक ने छात्राओं द्वारा दैनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। रासेयो सहायक श्रीमती आशा बाथम एवं श्रीमति सोनू सिसोदिया ने छात्राओ के बीच मेहंदी प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता करवाई। मंच का संचालन प्रगति ग्रुप की स्वयंसेवी छात्रा कुमारी प्रियंका धाकड़ ने किया तथा आभार स्वयंसेवी छात्रा कुमारी वैशाली भार्गव ने व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User