पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर पंचायत मंत्री का पलटवार

Monday, March 20, 2023 - 17:32
Updated: 4 years ago
0

गुना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों अपने एक दिवसीय दौरे में कांग्रेस में जान फूंकने विवादित व्यान देते हुए गुना में एक प्रकार से चुनावी रणभेदी बजा कर भाजपा पर गम्भीर आरोप लगाए है। उन्होंने बीते माह शहर की बेशकीमती जमीन को आरएसएस को बेचे जाने पर नियमो की अनदेखी किए जाकर उसमे बड़ी गड़बड़ी बताई है। जिसको लेकर उसकी लड़ाई हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ने का एलान कर दिया है। एलान ए जंग पर प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने उनकी चेतावनी स्वीकार करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह जी उस जमीन का मामला केबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव रखकर विधिवत उसे पास कर मंजूरी दी है, यह जमीन राष्ट्र के संगठन आरएसएस को दी है। उस जमीन के आवंटन ओर रजिस्ट्री में कोई त्रुटि नही हुई है। उन्होंने दिग्विजय पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप यह बताए कि JP कॉलेज को 2001 में एक रुपए में सैकड़ों बीघा जमीन क्या आपने नही दी, कॉलेज में क्या शेयर है, जनता को बताए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User